जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी किए ढेर

0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। दक्षिण कश्मीर के इस इलाके में सेना के जवान CASO के तहत सुबह चार बजे सर्च ऑपरेशन चला रहे थे इसी दौरान आतंकियों ने खुद को घिरते देख जवानों पर ग्रेनेड फेंक कर हमला कर दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। सेना का सर्च आप्रेशन अबी जारी है।

मुठभेड़ के चलते श्रीनगर से बनिहाल जाने वाली ट्रेन सर्विस भी ठप्प है व इसके साथ ही इंटरनेट सुविधा को बंद कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले श्रीनगर में मंगलवार को सीआरपीएफ के एक गश्ती दल पर आतंकवादियों ने पर हमला कर दिया था। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया था जबकि दो घायल हुए।

Previous articleईपीएफओ का बड़ा कदम, 15 अगस्‍त से मर्ज होंगे 1 से ज्‍यादा यूएएन नंबर
Next articleखुद की जगह किसी बल्लेबाज को चुनना हो तो सचिन को चुनूंगा