दीपिका-रणवीर की शादी में मोबाइल नहीं ले जा पाएंगे मेहमान, वजह जानकर होंगे हैरान

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 20 नवंबर को इटली में शादी करने वाले हैं। इस ड्रीम वेड‍िंग में सिर्फ 30 मेहमान को न्यौता दिया गया है। हाल ही में अब दोनों की शादी को लेकर एक खास खबर सामने आई है।

खबरों के मुताबिक दीप‍िका अपनी शादी को प्राइवेट बनाना चाहती हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने शादी में इनवाइट मेहमानों को मोबाइल, कैमरे नहीं लाने की र‍िक्वेस्ट की है। वो नहीं चाहती शादी में आए परिवार के सदस्य उनकी तस्वीरें सोशल मीड‍िया पर शेयर करें। इतना ही नहीं शादी की तस्वीरें बाहर लीक नहीं हो इस बात का खास ख्याल रखने के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।

दीप‍िका-रणवीर अपनी शादी की न्यूज और फोटों फैंस और मीड‍िया से खुद शेयर करना चाहते हैं। रणवीर और दीपिका की शादी से जुड़ी तैयारियां शुरू हो गई हैं। दोनों ने शादी के लिए इटली में ‘लेक कोमो’ का वेन्यू फाइनल किया है। इटली में शादी के बाद मुंबई में ग्रैंड र‍िसेप्शन रखा जाएगा। हालांकि दीपिका और रणवीर ने अभी तक अपनी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी है।

बता दें कि रणवीर और दीपिका में नजदीकियां फिल्म ‘गोलियों की रासलीला: रामलीला’ के सेट से शुरू हुई थी। दोनों की जोड़ी कई फिल्मों में भी साथ दिखाई दी है। आखिरी बार ये दोनों जनवरी में रिलीज हुई फिल्म ‘पद्मावत’ में दिखाई दिए थे। अब फैंस दोनो की शादी को लेकर काफी एक्साइडेट हैं।

Previous articleग्रेजुएट के लिए यहाँ निकली है नौकरी, जल्द करे आवेदन
Next articleकिसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार जल्दी ही कृषि निर्यात नीति लाएगी-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी