अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘पैडमैन’ का दूसरा गाना ‘हूबहू’ रिलीज

0

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘पैडमैन’ का दूसरा गाना रिलीज हो गया है. इस गाने के बोल हैं ‘हूबहू है तुमसा दिल ये’. गाने को आवाज और संगीत दिया है अमित त्रिवेदी ने. ये गाना अक्षय कुमार और सोनम कपूर पर फिल्‍माया गया है. गाने की शुरुआत एक डॉयलाग से होती है. इसमें सोनम अक्षय से कहती हैं, ‘तुम करोड़पति बनने वाले हो. जवाब में अक्षय कहते हैं करोड़ों मिलने से क्‍या होगा? दांत साफ करने वाले प्‍लास्टिक ब्रुश पर सोने का हैंडल होगा पर दांत के कीड़े तो वहीं प्‍लास्टिक के ब्रुश से निकलेंगे ना जी’

गाने में सोनम कपूर के साथ मिलकर गांव में रहने वाली महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन बांटते नजर आ रहे हैं. सोनम का लुक फिल्‍म में बहुत सिम्‍पल दिखाया गया है.

अरिजीत की आवाज में था पहला गाना
इससे पहले इस मूवी का पहला गाना ‘आज से तेरी’ रिलीज हुआ था, गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी अावाज दी है. गाने में अक्षय और राधिका की खूबसूरत केमेस्‍ट्री देखने को मिल रही है.

Previous articleCadyce ने अपना नया वायरलैस चार्जर Qi standard के नाम से लांच किया
Next article11 लाख से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों ने छोड़ी रेलवे की सब्सिडी – रेलमंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here