इन्दौर – ईपत्रकार.कॉम |अधिकारी/कर्मचारियों को उनके स्वास्थ्य के जांच कराने के लिए आज कलेक्टर कार्यालय में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े की पहल पर यह शिविर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में लगाया गया।
अपर कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े ने बताया कि इस शिविर में बड़ी संख्या में अधकारी/कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर में नेत्र रोग, हृदय रोग, स्त्री रोग आदि विभागों के विशेषज्ञ डाक्टरों ने अधिकारी/कर्मचारियों की स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में पैथोलॉजी और ईसीजी आदि जांच सुविधा भी उपलब्ध थी।



































































