विधानसभा निर्वाचन 2018 के सन्दर्भ में जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

0

विधानसभा निर्वाचन 2018 के सन्दर्भ में जिला स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी की बैठक मंगलवार की शाम आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विभिन्न जानकारियों से अवगत करवाया गया। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने मतदाता सूची पर दावे-आपत्ति के सम्बन्ध में जानकारी दी। मतदान केन्द्रों पर बीएलओ द्वारा फार्म प्राप्त करने की अवधि के बारे में बताया गया। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्रसिंह चौहान, उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सोनगरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा तथा जिले के एसडीएम आदि उपस्थित थे।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति, निर्वाचन के लिए प्रस्तावित रिटर्निंग तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की जानकारी, वल्नरेबल मेपिंग, बूथवार कानून व्यवस्था, सम्पत्ति विरूपण, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति आदि जानकारियां दी।

वी.वी.पेट का प्रदर्शन किया गया
बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को वी.वी. पेट मशीन की जानकारी देते हुए इसका प्रायोगिक प्रदर्शन किया गया तथा बताया गया कि मशीन किस प्रकार कार्य करती है। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने स्वयं मशीन में वोट डालकर इसका परीक्षण किया।

सेक्टर अधिकारियों की बैठक ली
इसके पश्चात कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने विधानसभा निर्वाचन हेतु नियुक्त सेक्टर अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने चेक लिस्ट का भलीभांति अध्ययन करने, आवंटित मतदान केन्द्रों में न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने, अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों से परिचित होने, मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश सेक्टर अधिकारियों को दिए।

Previous articleबकरीद पर नापाक हरकत:ईद की नमाज पढ़ कर निकलते ही पुलिसवाले की आतंकियों ने की हत्या
Next articleराफेल विवाद पर अनिल अंबानी ने कांग्रेस को भेजा लीगल नोटिस