बिलासपुर में पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को पीटा, राहुल बोले-नरेंद्र मोदी की हुकूमत में तानाशाही एक पेशा बन गई है

0

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की पुलिस द्वारा पिटाई को लेकर बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार एवं रमन सिंह सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि तानाशाही अब एक पेशा बन चुकी है। गांधी ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया,‘‘नरेंद्र मोदी की हुकूमत में तानाशाही एक पेशा बन गई है। बिलासपुर में रमन सिंह की सरकार द्वारा कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के मौलिक अधिकारों पर बुकादिली से किए गए इस प्रहार को वहां की जनता सियासी जुल्म के रूप में याद रखेगी।‘‘

बिलासपुर में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की कथित रूप से पिटाई की जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अटल श्रीवास्तव घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

खबरों के मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्त्ता नगर निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के घर पर प्रदर्शन करने गए थे जहां उनकी पिटाई की गई। दरअसल, कुछ दिन पहले अमर अग्रवाल ने कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को कचरा कह दिया था जिससे भड़के पार्टी कार्यकर्त्ता विरोध स्वरूप मंत्री के घर पर कचरा फेंकने पहुंचे थे।

Previous articleपाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान पहले विदेशी दौरे पर सऊदी पहुंचे
Next article8वीं पास के लिए निकली है नोकरी , एेसे करें आवेदन