राहुल ने फटा कुर्ता दिखाते हुए कहा कि मैं गरीबों की राजनीति करता हूं.

0

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की कमान संभाल चुके हैं. सोमवार को राहुल गांधी उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे. राहुल ने यहां एक रैली को संबोधित की. रैली में राहुल काफी जोश में दिखे. रैली शुरू होते ही उन्होंने अपनी जैकेट निकालते हुए कहा- आपका (समर्थकों का) उत्साह देखकर मुझ में गर्मी आ गई है. इसके बाद राहुल ने फटा कुर्ता दिखाते हुए बोला कि मैं गरीबों की राजनीति करता हूं.

 आरएसएस ने 52 साल तक नहीं फहराया तिरंगा
राहुल ने तिरंगे का जिक्र करते हुए कहा कि तिरंगे के लिए लाखों लोगों ने कुर्बानी दी. तिरंगे के लिए जवान गोली खाते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस ने 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया. नागपुर में आरएसएस के दफ्तर पर तिरंगा नहीं था.

राहुल ने कहा- डरो मत, डटे रहो
राहुल ने कहा कि मैं 7-8 महीने से मैं रिसर्च कर रहा हूं, यहां तक कि अपनी पार्टी के बारे में गूगल पर सर्च भी किया, लेकिन समझ नहीं पाया कि क्यों BJP-RSS हमारी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं. हाथ का निशान हर धर्म में दिखाई देता है. कांग्रेस उपाध्यक्ष ने महिलाओं से कहा कि डरो मत. सेना, किसान और मजदूर से हम कहते हैं कि डरो मत, समस्या के आगे खड़े रहो. राहुल गांधी ने कहा कि मोदीजी ने पूरे देश को डराकर रखा है. कहते हैं कि पेटीएम नहीं है तो यहां से बाहर निकलो. जिस तरह एक मिनट में नोटबंदी का फैसला लिया, वैसे ओआरओपी का क्यों नहीं लिया?

Previous articleप्रदेश में 13 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी
Next articleफ्रिज में गलती से भी कभी न रखें ये खाद्य पदार्थ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here