वन विभाग तमिलनाडु ने वन चौकीदार के 564 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगे गए है। उम्मीदवार अपनी इच्छा और योग्यता से इनके लिए अप्लाई कर सकते है।
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवार S.S.L.C सार्वजनिक परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि
इन पदों के लिए उम्मीदवार मई माह के तीसरे सप्ताह तक अप्लाई कर सकते है।
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 30 वर्ष तक होनी चाहिए।
चयन प्रकिया
उम्मीदवार का चयन रिटेन परीक्षा में प्रदर्शन के अनुसार किया जाएगा।
सैलरी
वेतनमान 16,600 – 52,400/- INR रहेगा
ऐसे करें आवेदन
उपरोक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट www.forests.tn.gov.in के जरिए मई महीने के तीसरे हफ्ते तक अप्लाई कर सकते है।






























































