Ramzan 2019 : खजूर से ही क्यों खोला जाता है रोजा

0

मुसलमान सम्प्रदाय के लोग रमजान के पूरे महीने अल्लाह की इबादत करते हैं और खुद को गलत काम करने से दूर रखते हैं। रोजे में लोग सेहरी और इफ्तार के वक़्त की भोजन ग्रहण कर सकते हैं। जिससे दिन भर उन्हें रोजा रखने की ताकत मिलती है। ऐसे ही शाम में इफ्तार के समय खजूर से रोजा खोला जाता हैं।

खजूर से ही क्यों खोला जाता है रोजा:

  • रोजा खोलने के वक्त कई लोग बहुत ज्यादा खाना खा लेते हैं। इससे कई सारी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में खजूर खाने से शरीर को काफी ऊर्जा मिलती है। इससे भूख कम लगती है।
  • खजूर में काफी मात्रा में फाइबर होता है। खजूर खाने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। कुछ न खाने से शरीर में कमजोरी आ जाती है, ऐसे में खजूर के सेवन से शरीर को ताकत मिलती है।
  • खजूर का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता है, जिससे दिल की बीमारीयां होने का खतरा नहीं रहता है। इसमें आयरन पाया जाता है, जो कि खून से संबंधित बीमारियों से निजात दिलाता है।
  • इफ्तार में खजूर खाना इस्लामी सुन्नत में शुमार होता है। पैगम्बर मोहम्मद रमजान के दिनों में खजूर से ही रोजा खोलते थे।
Previous articleघर खरीदते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
Next articleचुनाव प्रचार के बाद PM मोदी 18-19 मई को बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ के करेंगे दर्शन