मंत्री श्री शर्मा ने द्वारा एमप्‍लाईज फेडरेशन कार्यालय का उद्घाटन

0

जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने आज यहाँ कामधेनु परिसर में एमप्लाईज फेडरेशन कार्यालय का उद्घाटन किया। श्री शर्मा ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखेगी। नगर निगम, मंडल के कर्मचारियों की समस्याओं का मिलजुलकर निराकरण किया जाएगा।

इस मौके पर प्रान्ताध्यक्ष अध्यक्ष श्री अनिल वाजपेई, प्रतिनिधि सर्वश्री चंद्रशेखर परसाई, सतीश शर्मा, भुवनेश्वर पटेल, गजेन्द्र कोठारी, महेन्द्र शर्मा सहित नगर निगम मंडल के कर्मचारी उपस्थित थे।

करुणाधाम आश्रम में प्रसाद वितरण
मंत्री श्री पी.सी. शर्मा आज माँ करुणाधाम आश्रम परिसर में यज्ञ अनुष्ठान के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री शर्मा ने परिसर में भंडारे में भक्तों को प्रसाद वितरित किया।

Previous article25 जुलाई 2019 गुरुवार , पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त
Next articleखेल मंत्री श्री पटवारी से मिले जूनियर वर्ल्ड कप विजेता श्री एश्वर्य प्रताप सिंह