विलीनीकरण आंदोलन में शहीदों के परिजनों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे लोक निर्माण मंत्री

0

रायसेन  – ईपत्रकार.कॉम |लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह 14 जनवरी को उदयपुरा तहसील के ग्राम बोरास पहुचेंगे तथा विलीनीकरण आंदोलन में शहीदों के परिजनों के सम्मान समारोह में सम्मिलित होंगे। इसके पूर्व श्री सिंह नरसिंहपुर जिले के ग्राम बरमान में बरमान मेले का उद्घाटन करेंगे तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत 9 करोड़ 89 लाख रूपए की लागत से स्वीकृत पुल का शिलान्यास करेंगे।

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह 14 जनवरी को प्रातः 08 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे ग्राम बरमान जिला नरसिंहपुर पहुचेंगे तथा बरमान मेले का उद्घाटन करेंगे। साथ ही लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत 9 करोड़ 89 लाख रूपए की लागत के पुल का शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात श्री सिंह बरमान से प्रस्थान कर दोपहर 03.30 बजे उदयपुरा तहसील के ग्राम बोरास पहुचेंगे तथा विलीनीकरण आंदोलन में शहीदों के परिजनों के सम्मान समारोह में सम्मिलित होंगे। श्री सिंह शाम 05.30 बजे ग्राम बोरास से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Previous articleआदि गुरू शंकराचार्य का अद्धैतवाद का सिद्धान्त आज भी प्रासंगिक – स्वामी सुखबोधानंद
Next articleराजपत्रित अधिकारी संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here