घाटी में फिर दिखेगी रौनक, रद्द होगा टूरिस्टों के कश्मीर छोड़ने का आदेश- सत्यपाल मलिक

0

जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने घाटी में पर्यटकों को लेकर जारी ट्रेवल एडवाइजरी को रद्द करने का आदेश दिया है. उन्होंने ये फैसला सोमवार को बुलाई गई समीक्षा बैठक में लिया. राज्यपाल ने निर्देश दिया कि पर्यटकों को घाटी छोड़ने की गृह विभाग की एडवाइजरी को रद्द किया जा रहा है. ये आदेश 10 अक्टूबर से लागू होगा.

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोमवार को सलाहकारों और मुख्य सचिव के साथ जम्मू और कश्मीर के हालात पर समीक्षा बैठक की. बैठक में योजना और आवास और शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिवों ने भी भाग लिया. राज्यपाल 5 अगस्त से हर दिन आमतौर पर 6 से 8 बजे तक एक समीक्षा बैठक करते हैं.

Previous articleअगर आपको भी रात को आते हैं डरावने सपनें तो जरूर करें ये काम
Next articleKarwa Chauth 2019: जानें, कब है करवाचौथ, ये है मुहूर्त और पूजा की विधि