मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने 550वें प्रकाश पर्व पर दी नागरिकों को बधाई

0

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने सिक्ख धर्म के संस्थापक संत गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

श्री कमल नाथ ने शुभकामना संदेश में कहा कि संत गुरु नानक देव जी ने मानवता की सेवा करने का जो संदेश वर्षों पहले दिया था, उसका महत्व आज और ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने कहा था कि सभी मनुष्य समान हैं, चाहे वे किसी भी धर्म, जाति, सम्प्रदाय में जन्मे हों। श्री कमल नाथ ने कहा कि आज इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक सौहार्द्र स्थापित करने की आवश्यकता है।

Previous article12 नवंबर 2019 मंगलवार , पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त
Next articleराज्यपाल ने NCP को दिया सरकार बनाने का न्यौता, सरकार बनाने के लिए 24 घंटे का दिया समय