एनसीसी कैडेट्स ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित देशभक्ति व सामाजिक जागरूकता पर केन्द्रित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी

0

ग्वालियर – ईपत्रकार.कॉम |सीएटीसी कैम्प में सोमवार को एनसीसी कैडेट्स ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दीं। साथ ही ड्रिल व पीटी भी की। तीस मारखाँ बटालियन भिण्ड की अगुआई में दस दिवसीय सीएटीसी कैम्प यहाँ एसएएफ रोड़ कम्पू स्थित एनसीसी अकादमी में आयोजित हो रहा है। ब्रिगेडियर श्री आर जी पाटिल ने कैडेट्स को पुरस्कार बांटे और उनकी हौसला अफजाई की।

सोमवार को एनसीसी कैडेट्स ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित देशभक्ति व सामाजिक जागरूकता पर केन्द्रित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कैम्प कमाण्डेंट कर्नल श्री अनिल यादव, डिप्टी कैम्प कमाण्डेंट लेफ्टीनेंट कर्नल श्री प्रेमचंद, सूबेदार मेजर श्री रमजान खान, चीफ ऑफीसर श्री आर बी एस कुशवाह तथा सर्वश्री शिवराज सिंह कुशवाह, श्याम सिंह कुशवाह व श्रीमती सीमा कुशवाह सहित अन्य प्रशिक्षक मौजूद थे। सीएटीसी के इस 13वें कैम्प में ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना, शिवपुरी, दतिया, गुना व अशोकनगर जिले के लगभग 500 एनसीसी कैंडेट्स शिरकत कर रहे हैं।

Previous article31 अक्टूबर 2017 मंगलवार, पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त
Next articleजनशिकायतों का निराकरण जनपदवार करें – कलेक्‍टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here