CM कमलनाथ ने महू रेप हत्याकांड के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश

0

इंदौर के महू में 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले की सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर निंदा की है। साथ ही उन्होंने दोषियों को शीघ्र पकड़ने और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम ने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद के भी आदेश दिए हैं।

गौरतलब है कि महू रेलवे स्टेशन के पास पुल के नीचे सो रहे मजदूर परिवार की 5 साल की बेटी का रविवार रात को किडनैप हो गया था। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस में की। बच्ची की तलाश में पता चला कि दरिंदों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है। दरअसल आरोपी पहले बच्ची को किडनैप करके करीब 200 मीटर दूर सुनसान जगह पर ले गए और बलात्कार किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी।

Previous article4 दिसम्बर 2019 बुधवार , पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त
Next articleभाजपा को पवार के अनुभव समझने में क्यों लगे 5 साल-शिवसेना