कोरोना वायरस स्वाइन फ्लू से दस गुणा ज्यादा खतरनाक है- WHO

0

कोविड-19 का कहर अब पूरी दुनिया में लगातार बढ़ता जा रहा है। दुनिया में अब तक इससे 117,418 लोगों की मौत हो चुकी है तथा इससे संक्रमित लोगों की संख्या 1,882,339 हो गई है। वहीं कोरोनो को लेकर डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें यह कहा गया है कि यह स्वाइन फ्लू से दस गुणा ज्यादा खतरनाक है।

भारत में भी कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 9352 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 905 नए मामले सामने आए हैं और 51 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना से अब तक 324 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 980 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं। बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है। हालांकि इसके बढ़ने की भी उम्मीद है। कई राज्यों ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है।

Previous articleमहाराष्ट्र में मंत्री के 14 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, क्वारनटीन हुए जितेंद्र अव्हाड़
Next articleदेश में कारगर रहा बाबा साहेब अंबेडकर का संदेश-काश्यप