विजय माल्या को बड़ा झटका, ब्रिटिश हाई कोर्ट ने खारिज की प्रत्यर्पण के खिलाफ दायर याचिका

0

भारत सरकार द्वारा भगोड़ा घोषित किए जा चुके कारोबारी विजय माल्या को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड और वेल्स की हाई कोर्ट ने सोमवार को भारत में उनके प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील को खारिज कर दिया है। भारत में कई बैंकों से उनकी कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस द्वारा उधार लिए गए 9,000 करोड़ रुपए के वित्तीय अपराधों के लिए विजय माल्या वान्टेड हैं।

हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद अब माल्या के प्रत्यर्पण पर अंतिम निर्णय का मामला अब वहां की गृह सचिव प्रीति पटेल के पास जाएगा। माल्या ने 31 मार्च को अपने ट्वीट में कहा था, ‘मैंने बैंको को लगातार उनके पूरे पैसे चुकाने के लिए ऑफर किया है। न तो बैंक पैसे लेने में तैयार रही है और ना ही प्रवर्तन निदेशालय संपत्तियों को छोड़ने के लिए। काश इस समय वित्त मंत्री मेरी बात को सुनतीं।’

भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस के एक प्रवक्ता ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की अनुमति के लिए माल्या के पास 14 दिन का समय है। अगर वह अपील नहीं करते हैं तो उसके बाद 28 दिनों के भीतर हटा दिया जाता है। यदि वह अपील करता है, तो हम परिणाम का इंतजार करते हैं।’

Previous articleमोरपंख के ये खास उपाय आपको बना देंगे मालामाल, ऐसे करें उपाय!
Next articleगर्मियों ट्राई करें खट्टा मीठा पाइनएप्पल लेमनेड ड्रिंक