Airtel ओर Idea ने लांच किया 84 दिनों वाला सस्ता प्लान

0

भारती एयरटेल और आईडिया जैसी टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो को टक्कर देने का कोई मौका नहीं छोड़ रही। दोनों ही कंपनियां लगातार नए टैरिफ प्लान और ऑफर्स पेश कर रही हैं। इस महीने की शुरुआत में ही इन दोनों कंपनियों ने रिलायंस जियो के 149 रुपए वाले प्लान के मुकाबले में नए टैरिफ प्लान पेश किए थे। अब एयरटेल और आईडिया ने जियो के 399 रुपए वाले प्लान की टक्कर पर 495 रुपए का एक और प्लान पेश किया है।

क्या है पूरा ऑफर
दरअसल रिलायंस जियो के नया सिम के साथ 84 दिन का प्लान लिया जाए तो यह 498 रुपए का पड़ता है। इसमें 399 रुपए का टैरिफ प्लान और 99 रुपए की जियो प्राइम मेंबरशिप शामिल है। इसी को देखते हुए आईडिया और एयरटेल ने 495 रुपए का प्लान उतारा है। ये दोनों कंपनियां 495 रुपए में 84 दिन के लिए 1 जीबी डेटा प्रतिदिन और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दे रही हैं। हालांकि एयरटेल और आईडिया का यह प्लान नए ग्राहकों के लिए ही होगा।

Previous articleमध्यप्रदेश बना देश का पहला राज्य, जहाँ विधवा से विवाह करने पर मिलेंगे 2 लाख
Next article9 अक्टूबर 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here