एयरटेल ने भी डिजिटल पेमेंट के लिए अपना नया एयरटेल पेमेंट बैंक लॉन्च किया है. इसके तहत बचत खाते में जमा राशि पर 7.25 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा जो कि किसी भी बैंक से थोड़ा ज्यादा है.
टेलिकॉम ऑपरेटर ने ये भी कहा है कि 29 राज्यों में फैले एयरटेल ग्राहकों के लिए रीटेल स्टोर्स के द्वारा 2,50,000 से भी ज्यादा बैकिंग प्वाइन्ट्स खोले गए है. इसमें ग्राहक सेविंग एकाउंट खोल सकते हैं और पैसे भी जमा कर सकते हैं और निकाल भी सकते हैं.
कैसा है एयरटेल बैंक:
यूजर का मोबाइल नंबर ही उनका अकाउंट नंबर रहेगा.
बचत खाते में जमा राशि पर 7.25 प्रतिशत ब्याज मिलेगा.
2,50,000 एयरटेल स्टोर बैंक की तरह काम करेंगे.
अभी भी 10 लाख से ज्यादा कारोबारी एयरटेल मनी एक्सेप्ट कर रहे हैं.
बैंक ऐप एंड्रायड और iOS दोनों पर मौजूद है.
डेबिट कार्ड से ऑनलाइन खरीद पर कोई चार्ज भी नहीं लगेगा.
आधार कार्ड आधारित ई-केवाईसी प्रक्रिया से खाते खोले जाएंगे.
बचत खाताधारक को 1 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा मिलेगा.































































