BMW लौटाएंगी दीपा करमाकर

0

रियो ओलिंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने तोहफे में मिली बीएमडब्लू कार को लौटाने का फैसला किया है. यह तोहफा उन्हें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने सौंपा था. हालांकि यह कार दीपा को हैदराबाद बैडमिंटन एसोसिएशन (एचबीए) के अध्यक्ष वी चामुंडेश्वरनाथ ने गिफ्ट की थी.

अंग्रेजी अखबार के अनुसार दीपा के कोच बिश्वेश्वर नंदी ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपा के परिजनों से बात कर उन्होंने कार को न लेने का फैसला किया है. उनके मुताबिक गाड़ी काफी महंगी है. इसकी देख-रेख आसान नहीं होगी.

कोच के मुताबिक त्रिपुरा में दीपा के घर तक इसके लायक न तो सड़कें हैं, न ही आसपास कोई सर्विस सेंटर है. ऐसे में कार की देखरेख और भी मुश्किल हो जाएगी.

Previous articleसरकार बनी तो अनाज घोटाले की CBI जांच कराएंगे: कांग्रेस
Next articleगैलेक्सी नोट 7 का इस्तेमाल नहीं करें ग्राहक : सैमसंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here