EVM विवाद के बीच, दिग्विजय ने लिया स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा का जायजा

0

एग्जिट पोल के नतिजों के बाद जहां बीजेपी जश्न मना रही है, वहीं कांग्रेस के माथे पर चिंता साफ देखी जा सकती है। इसी क्रम में मंगलवार को कांग्रेस के भोपाल प्रत्याशी दिग्विजय सिंह भी काफी चितिंत दिखाई दिए और वे स्ट्रॉग रुम में रखी ईवीएम की सुरक्षा का औचक निरिक्षण करने सीधे जेल पहुंच गए।

जेल पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों से ईवीएम की सुरक्षा को लेकर चर्चा की तथा सीसीटीवी कैमरे पर ईवीएम मशीनों की सुरक्षा का जायजा लिया। अधिकारियों ने उन्हें ईवीएम मशीनों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कुछ देर वहां पर रुकने के बाद दिग्विजय वहां से रवाना हो गए।

Previous articleऑस्ट्रेलिया विश्व कप में जीत का प्रबल दावेदार: गिलक्रिस्ट
Next articleSC क्यों नहीं चाहता VVPAT की सारी पर्चियों का मिलान, क्या वो भी धांधली में शामिल-उदित राज