EVM से छेड़छाड़ होती तो मैं सत्ता में नहीं होता: कैप्टन

0

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि अगर ईवीएम से छेड़छाड़ होती तो वह सत्ता में नहीं होते। उनका यह रूख कांग्रेस के रूख के विपरीत है जिसका कहना है कि मशीन से छेड़छाड़ संभव है। उन्होंने यहां कहा, ‘‘अगर ईवीएम से छेड़छाड़ की गई होती तो मैं यहां नहीं बैठा होता। यहां अकाली होते।’’ पूर्व कानून मंत्री वीरप्पपा मोईली के बाद अमरेंद सिंह कांग्रेस के दूसरे वरिष्ठ नेता हैं जो ईवीएम के बचाव में उतरे हैं जबकि कांग्रेस का आरोप है कि मशीन से छेड़छाड़ हुई है।

कांग्रेस ने मांग की है कि ईवीएम की जगह पुराने मतपत्रों का इस्तेमाल किया जाए। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों में से 77 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कर एक दशक से सत्ता में काबिज अकाली-भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाया। कांग्रेस अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर आरोप लगा रही है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से छेड़छाड़ हुई जिससे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा को विधानसभा चुनाव जीतने में सहयोग मिला।

Previous articleट्रेन यात्री चुन सकेंगे मनमाफिक सीट, ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम में बदलाव की तैयारी
Next articleबैडरूम से जुड़ी ये गलतियां, पति-पत्नी का प्यार कर सकती है कम!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here