रतलाम – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

0

ईपत्रकार.कॉम – रतलाम | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरणनई दिल्ली (नालसा) एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणजबलपुर के निर्देशानुसार एवंजिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष सुश्री शोभा पोरवाल के मार्गदर्शन में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री साबीर अहमद खान के मुख्य आतिथ्य तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रियंका मालपानीप्रशिक्षु न्यायाधीश सुश्री नेहा उपाध्याय एवं अधिवक्ता सुश्री मंजू सोनी विशेष अतिथि की उपस्थित में माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्री साबीर अहमद खान द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओंछात्राओं को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब और कैसे मनाया जाता हैइसकी विस्तृत जानकारी दी उन्होंने कहां कि वैदिककाल में भी महिलाओं को पुरूषो के समान अधिकार प्राप्त थे। उस समय की महिलाएं पढ़ीलिखी और विदुषी थी। संविधान में भी महिलाओं को पुरूषों के समान अधिकार प्रदान किये गए है। इसका उदाहरण देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी एवं राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभादेवीसिंह पाटील है। इसके साथ ही न्यायाधीश द्वारा विभिन्न धाराओं के बारे मे अपराधियों को दिये जाने वाली सजा/दंड के बारे समझाया।

न्यायाधीश द्वारा रतलाम जिले में महिला नेतृत्व का उदाहरण देते हुए बताया कि जिला रतलाम में  सुश्री शोभा पोरवाल जिला एवं सत्र न्यायाधीश पदस्थ हैतो जिले की कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान है। कार्यक्रम में न्यायाधीश श्रीमती प्रियंका मालपानी द्वारा महिलाओं को दिए गए अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया कि किस प्रकार से महिलाओं को पुरूषों के समान अधिकार संविधान द्वारा प्रदान किये गए है। उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायता कानूनी सलाहनिःशुल्क अधिवक्ता योजना के बारे में समझाया। सुश्री नेहा उपाध्याय द्वारा महिला अधिकारों के बारे में कम समय में उपस्थित छात्राओं/महिलाओ को समझाया जाकर गागर मे सागर भरने वाली कहावत चरितार्थ की।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ता सुश्री मंजू सोनी द्वारा उपस्थित व्यक्तियों को आज के परिवेश में महिला समानता के बारे में समझाते हुए महिलाओं की वर्तमान परिस्थितियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन श्री जितेन्द्र जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में  सुश्री सोनम हिंगड़श्रुति गर्गश्रीमती नीता श्रीवास्तवदिप्ती प्रजापतीज्योति प्रजापतीएवं जय कैलामाता शैक्षणिक संस्था के संचालक श्रीमती आभा शर्माश्री विजय शर्माआभा निमावतउमा भारद्वाजदुर्गाशंकर खिंचीदुर्गेश बारोदियारविकांत जैनमीतेश चैपड़ासारिका दीक्षितविजेन्द्रसिंह राणावतराहूल सक्सैना एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

कार्यक्रम मे इंस्टिट्यूट की छात्रा रही श्रीमती आसमां खान को उनके द्वारा किये जा रहे कार्य को सराहनीय बताते हुए गुलदस्ता प्रदान कर विशेष परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य स्थल पर कार्य करते रहने के कारण सम्मानित किया।

Previous articleHoli 2020-ए-मेरे यार आप सबको मुबारक हो ये होली
Next articleहोली 2020: क्या आप जानते है ठंडाई पीने के ये अनोखे फायदे