चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन का चोथा प्रतिभा सम्मान समारोह 23 को

0

चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह 23 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा। इस समारोह मे माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं कन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10 वीं एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 2000 से अधिक मेधावी विद्यार्थियो का सम्मान किया जाएगा।

फाउण्डेशन द्वारा समारोह की तैयारियां अंतिम चरण मेे है। फाउण्डेशन अध्यक्ष चेतन्य काश्यप की अध्यक्षता में प्रतिभा सम्मान समारोह समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें बोर्ड परीक्षाओ में प्रथम 100 शैक्षणिक प्रतिभाओ का विशेष सम्मान करने का निर्णय लिया गया। समारोह में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली सभी प्रतिभाओ को शील्ड एवं उपहार स्वरूप टाईटन रिस्ट वाच देकर सम्मान किया जाएगा। फाउण्डेशन द्वारा बीते तीन वर्षो से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 2015 में 1500, वर्ष 2016 में 1550 एवं वर्ष 2017 में 2000 विद्यार्थियो का सम्मान किया गया था।

समिति की बैठक में शैलेन्द्र डागा, निर्मल लूनिया, महेन्द्र नाहर, मनीषा शर्मा, सोना शर्मा, मुकेश सोनी, आनंद जैन उपस्थित थे।

Previous articleअगर आपके बच्चे भी करते हैं जिद तो इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा
Next articlePAK आतंकी भारत में करते हैं हमले, झेल रहा हिंदुस्तान-US