J-K: पुंछ में घुसपैठ की कोशिश में 3 आतंकी ढेर, आज टली अमरनाथ यात्रा

0

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शनिवार को सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया है. ये आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. वहीं, कश्मीर में तनाव को देखते हुए आज भी अमरनाथ यात्रा स्थगित रहेगी.

इस बीच अलगाववादियों ने कश्मीर में बंद का आह्वान दो दिनों के लिए बढ़ाकर 18 जुलाई तक कर दिया है. ऐसे में जम्मू से किसी तीर्थयात्रियों को घाटी की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है.

अधिकारियों ने पिछले सप्ताह हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते कश्मीर के 10 जिलों में कर्फ्यू लगा दिया था. हालांकि, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि भीड़ ने कुपवाड़ा, बारामूला, सोपोर, गंदेरबल, राफियाबाद, बांदीपुरा, कुलगाम और पुलवामा समेत कई जगहों पर कर्फ्यू का उल्लंघन किया. कश्मीर में हालात अभी तनावपूर्ण बने हुए हैं.

Previous articleयौन संबंध से मिलता है सेहत का वरदान !
Next articleमध्यप्रदेश में बनेगा पृथक आनंद विभाग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here