PM नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सरकार फिर एक बार पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करेगी-रमन सिंह

0

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मौजूदा सांसदों का टिकट नहीं काटा है। पार्टी ने नये कार्यकर्ताओं को उनकी निष्ठा और लगन देखकर चुनाव लडऩे की जिम्मेदारी सौंपी है।

रमन सिंह ने धरमजयगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा राजनीतिक पार्टी के साथ अपने कार्यकर्ताओं का बड़ा परिवार भी है। कार्यकर्ता रात दिन मेहनत कर अपने उम्मीदवार को विजयी बनाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं का परिश्रम व उनकी लगन से ही जन जन तक कल्याणकारी नीतियों व योजनाएं आम आदमी तक पहुंचती हैं।

सिंह ने कहा कि धरमजयगढ़ में आयोजित भाजपा सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की ऊर्जा देखकर वे आश्वस्त हैं कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सरकार फिर एक बार पूर्ण बहुमत प्राप्त करने जा रही है।

Previous articleपुलवामा में हुए हमले को लेकर पाक ने फिर बोला झूठ-पकड़े गए संदिग्धों का हाथ नहीं
Next articleहमें बाउंसी विकेट पर अच्छा खेल दिखाने की जरूरत थी-अश्विन