अगर आप काफी समय से किसी नौकरी की तलाश कर रहें हो तो अब आपका इंतजार खत्म हो जाएगा। बता दें कि वेस्ट सेंट्रल रेलवे की ओर से अपरेंटिस के कुल 160 पदों पर नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है।
पद विवरण
पदों की संख्या- 160 पद
पद का नाम -अपरेंटिस पद
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से कक्षा 10 की परीक्षा या न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदार के पास आईटीआई डिप्लोमा भी होना चाहिए।
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि
इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2019 है।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
-10वीं की मार्कशीट
-जन्मप्रमाण पत्र, स्कूल लीविंग प्रमाणपत्र
-आईटीआई का डिप्लोमा होना चाहिए
ऐसे करें आवेदन
उपरोक्त पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार वेस्ट सेंट्रल रेलवे की अधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।
































































