Realme ने भारत में 24W क्वॉड स्टीरियो स्पीकर्स के साथ लॉन्च किया नया स्मार्ट TV

0

 Realme ने अपने नए स्मार्ट टीवी को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने बताया है कि Realme TV 4K नाम से लाए गए इस स्मार्ट टीवी को दो स्क्रीन साइज़ में उपलब्ध किया जाएगा। इस टीवी में बेहतर व्यूइंग एक्सपीरिएंस के लिए डॉल्बी विज़न की सपोर्ट दी गई है और इसमें चार स्पीकर मिलते हैं जो डॉल्बी अटोमॉस को सपोर्ट करते हैं।

कीमत की बात की जाए तो Realme TV 4K के 43 इंच स्क्रीन साइज़ वाले मॉडल की कीमत 27,999 रुपए है, जबकि इसके 50 इंच स्क्रीन साइज वाले मॉडल की कीमत 39,999 रुपए रखी गई है। इस स्मार्ट टीवी की पहली सेल 4 जून को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।

Realme TV 4K के फीचर्स

  1. 43 इंच और 50 इंच स्क्रीन साइज़ में आने वाले इस स्मार्ट टीवी की स्क्रीन 60Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और इसका व्यूइंग एंगल 178 डिग्री का है।
  2. इस टीवी की स्क्रीन में 1.07 बिलियन कलर्स हैं, जो शानदार व्यूइंग अनुभव प्रदान करते हैं।
  3. कंपनी ने Realme TV 4K स्मार्ट टीवी में शानदार साउंड के लिए 24W के चार स्पीकर दिए हैं। इसके साथ ही टीवी में Dolby Atmos, Dolby Audio और DTS HD की सपोर्ट भी मिलती है।
  4. इस टीवी में वॉयस कंट्रोल जैसे लेटेस्ट फीचर्स भी दिए गए हैं।

Realme TV 4K की स्पेसिफिकेशन्स

  • Realme TV 4K स्मार्ट टीवी में क्वॉड-कोर मीडियाटेक कोर्टेक्स-ऐ53 CPU और माली जी52 GPU दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने चिपसेट के मॉडल नंबर का खुलासा नहीं किया है।
  • इसमें 2GB रैम के साथ 16GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें तीन एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, एक ऑप्टिकल ऑडियो आउट, एक एवी-इन, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और इंफ्रारेड दिया गया है।
Previous articleपूर्व मंत्री आजम खान की सेहत में सुधार, कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव
Next articleराशिफल : 1 जून 2021 जाने क्या कहता है मंगलवार का दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here