भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) ने कार्यकारी निर्देशक, परियोजना वैज्ञानिकों एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन सहयोग वैज्ञानिक के पदों के आवेदन निकले है। इसके तहत कुल 36 पदों पर नियुक्तियां होंगी। ये सभी पद विभिन्न विषयों के लिए भरे जाएंगे। उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन मोड से आवेदन करना होगा। इसकी अंतिम तिथि 29 मार्च 2020 तय की गई है।
एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, पद : 01
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ ऐटमॉस्फेरिक साइंस/ मेटीओरोलॉजी/ओसियनोग्राफी/ फिजिक्स/ मैथेमेटिक्स/जियोफिजिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री हो। या ऐटमॉस्फेरिक साइंस/ क्लाइमेट साइंस/ अर्थ सिस्टम साइंस एंड टेक्नोलॉजी में एमटेक डिग्री हो। ऐटमॉस्फेरिक/ ओसियनिक/मेटीओरोलॉजी/अर्थ सिस्टम साइंस में पीएचडी डिग्री हो।
– इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में 16 साल का कार्यानुभव होना चाहिए। – वेतन : 1,31,100 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 50 वर्ष।
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट ई, कुल पद : 04
योग्यता : मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट या संस्थान से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ फिजिक्स/मैथेमैटिक्स/ओसियनोग्राफी/ऐटमॉस्फेरिक साइंस/ मेटीओरोलॉजी/कंप्यूटर एप्लिकेशन/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/कंप्यूटर टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर साइंस/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में मास्टर डिग्री हो।
अथवा न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ कंप्यूटर ऐप्लिकेशन में इंजीनियरिंग/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/कंप्यूटर टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर साइंस/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/मेकैनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हो। – – संबंधित क्षेत्र में 11 साल का कार्यानुभव भी होना चाहिए।
– वेतन : 1,23,100 रुपये।
– आयु सीमा : अधिकतम 50 वर्ष।
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट डी, कुल पद : 11
योग्यता : मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट या संस्थान से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ फिजिक्स/मैथेमैटिक्स/ओसियनोग्राफी/ऐटमॉस्फेरिक साइंस/ मेटीओरोलॉजी/कंप्यूटर एप्लिकेशन/एग्रीकल्चर/ कंप्यूटर इंजीनियरिंग/कंप्यूटर टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर साइंस/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में मास्टर डिग्री हो।
अथवा न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ कंप्यूटर ऐप्लिकेशन में इंजीनियरिंग/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/कंप्यूटर टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर साइंस/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/मेकैनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हो। – – सात साल का कार्यानुभव भी होना चाहिए।
वेतन : 78,000 रुपये। साथ ही अन्य भत्ते।
आयु सीमा : अधिकतम 45 वर्ष।
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट सी, कुल पद : 13
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ फिजिक्स/मैथेमैटिक्स/ओसियनोग्राफी/ऐटमॉस्फेरिक साइंस/ मेटीओरोलॉजी/इलेक्ट्रॉनिक्स/जियोफिजिक्स में मास्टर डिग्री हो। या उपरोक्त विषय में बीटेक/बीई डिग्री हो। साथ ही संबंधित क्षेत्र में तीन साल का अनुभव भी होना चाहिए।
– वेतन : 67,000 रुपये। साथ ही अन्य भत्ते।
– आयु सीमा : अधिकतम 40 वर्ष।
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट बी, पद : 06
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ फिजिक्स/मैथेमैटिक्स/ओसियनोग्राफी/ऐटमॉस्फेरिक साइंस/ मेटीओरोलॉजी/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर एप्लिकेशन/एग्रीकल्चर/ कंप्यूटर इंजीनियरिंग/कंप्यूटर टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर साइंस/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में मास्टर डिग्री हो। या उपरोक्त विषय में बीटेक/बीई डिग्री हो। साथ ही संबंधित क्षेत्र में तीन साल का अनुभव भी होना चाहिए।
– वेतन : 56,000 रुपये। साथ ही अन्य भत्ते।
– आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष।
कंप्यूटर एप्लिकेशन सपोर्ट साइंटिस्ट, पद : 01
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ एमसीए/बीई/बीटेक डिग्री प्राप्त हो। साथ ही संबंधित कार्यक्षेत्र में तीन साल का अनुभव भी होना चाहिए।
– वेतन : 75,000 रुपये।
– आयु सीमा : अधिकतम 28 वर्ष।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में आए अंकों द्वारा तैयार किए गए मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
































































