Samsung Galaxy M10 और Galaxy M20 आज हो सकते हैं लॉन्च

0

सैमसंग भारतीय बाजार में 28 जनवरी यानी आज दो इंडस्ट्री-फर्स्ट गैलेक्सी ‘एम’ स्मार्टफोन्स लांच करेगी, जो अमेजन डॉट इन पर पांच मार्च से उपलब्ध होंगे। उद्योग से जुड़े सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि एम10 की कीमत 7,990 रुपए और एम 20 की कीमत 10,990 रुपए होगी। सैमसंग ने नई सीरीज को सबसे पहले भारतीय बाजार में लांच किया है। ‘एम’ सीरीज सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध होंगे।

‘एम’ सीरीज के स्मार्टफोन्स में पहली बार इनफिनिटी वी डिस्प्ले और विशाल बैटरी क्षमता उपलब्ध कराई गई है, जिसे युवाओं को ध्यान में रखकर सैमसंग के नोएडा स्थित फैक्टरी में विनिर्मित किया गया है। यह फैक्ट्री दुनिया की सबसे विशाल मोबाइल फोन फैक्ट्री है।

नई रेंज में शक्तिशाली डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर होंगे। गैलेक्सी एम 20 में विशाल 5,000 एमएएच की बैटरी होगी, जबकि एम 10 में 3,500 एमएएच की बैटरी होगी।

Previous articleUP: उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही क्रैश हुआ वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर
Next articleIRCTC टेंडर घोटाले में लालू को जमानत, राबड़ी-तेजस्वी को भी बड़ी राहत