UN में PAK को मिलेगा करारा जवाब, सुषमा स्वराज की स्पीच पर सबकी नजर

0

उरी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पाकिस्तान को दुनिया से अलग थलग करने की चेतावनी देने के बाद अब देश की नजरें संयुक्त राष्ट्र में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के भाषण पर टिकी हैं। सुषमा स्वराज संयुक्त राष्ट्र महासभा के 71वें सत्र को सोमवार सुबह संबोधित करेंगी। सुषमा स्वराज का पाकिस्तान को लेकर संयुक्त राष्ट्र में लिया जाने वाला स्टेण्ड भारत की नीति और दशा व दिशा तय करेगा।

भारत के पास क्या है विकल्प
1. सुषमा स्वराज 2003 के अमेरिकी विदेश मंत्री की तर्ज पर संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद के खिलाफ दो टूक स्टेण्ड ले सकती हैं, 9/11 के बाद अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र में ऐसा ही स्टेण्ड लिया था।

2. विदेश मंत्री अपने भाषण में पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित कर के दुनिया को भारत की आतंक के प्रति सख्त नीति का सन्देश दे सकती हैं।

3. सुषमा अपने भाषण के दौरान पाकिस्तान द्वारा किए गए आतंकी हमलों पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन दे सकती हैं।

4. इस प्रेजेंटेशन के बाद सुषमा पाकिस्तान कूटनीतिक संबन्ध तोडऩे की घोषणा कर सकती हैं।

5. भारत संयुक्त राष्ट्र में यह भी कह सकता है कि वह पाकिस्तान के साथ संबन्ध नहीं रखेगा, दुनिया इसमें भारत का साथ दे या न दे।

Previous articleआयकर विभाग को विजय माल्या को पकडऩा चाहिए: केजरीवाल
Next articleफेसबुक और व्हाट्सएप के डेटा शेरिंग को यूजर्स मान रहे हैं प्राइवेसी का खतरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here