Zauba लिस्टिंग पर दिखा Moto X3, 5 इंच स्क्रीन के साथ होगा सिंगल सिम सपोर्ट

0

मोटोरोला का अगला स्मार्टफोन Moto X3 हो सकता है. प्रोडक्ट्स इंपोर्ट और एक्सपोर्ट ट्रैकिंग वेबसाइट Zauba पर इस स्मार्टफोन की शिपमेंट डिटेल मिली हैं. इसके मुताबिक पिछले महीने Moto X के 8 यूनिट्स को अमेरिका से भारत लाया गया है.

इस वेबसाइट पर दर्ज की गई शिपमेंट डिटेल में इस स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन भी है. इस लिस्टके मुताबिक इसमें 5 इंच की स्क्रीन होगी और यह सिंगल सिम होगा.

इसमें इसकी वैल्यू लिखी है जो 6,812 रुपये प्रति यूनिट है. आपको बता दें कि यह इसकी कीमत नहीं बल्कि वैल्यू है जो बाजार में आने का बाद काफी बढ़ जाती है. उम्मीद की जा रही है कि यह लेनोवो टैग वाला बजट स्मार्टफोन होगा.

गौरतलब है कि Moto X Style और Moto X Play दोनों स्मार्टफोन्स में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है. ऐसे में अगले Moto X में सिंगल सिम होना थोड़ा अटपटा लगता है. वैसे Zauba लिस्टिंग अगर सही है तो यह पहला स्मार्टफोन हो सकता है जिसमें Moto By Lenovo का टैग होगा.

Previous articleदुख और विपत्तियों से छुटकारा पाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें
Next article‘द जंगल बुक’ के लिए गाएंगे विशाल डडलानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here