जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर द्वारा 17 मार्च को ग्राम पंचायत हर्री एवं ग्राम पंचायत बर्री में डॉ. सुभाष कुमार जैन जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर के मार्गदर्शन में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर भू-भास्कर यादव के निर्देशन में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदीप सिंह जिला विधिक सहायता अधिकारी अनूपपुर ने ग्राम पंचायत हर्री में उपस्थित होकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर द्वारा संचालित योजनाओं एवं भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मूल-अधिकार एवं मूल कर्तव्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बिना लायसेंस ड्राईविंग न करने तथा अपने मासूम बच्चों के हाथों दो पहिया एवं चार पहिया वाहन नहीं देने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि इन मासूमों को यातायात नियमों की जानकारी नहीं होती है एवं दुर्घटना होने से इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है। ग्राम पंचायत बर्री में श्री सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नशा का सेवन नहीं करने एवं नशा से दूर रहने तथा आने वाली पीढ़ी को भी इससे बचाने की सलाह दी। उक्त शिविरों में 11 अप्रैल 2020 को आयोजित नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक प्रकरणों को आपसी सुलह-समझौता के माध्यम से निराकरण करवाने की बात कही गई। विधिक साक्षरता शिविर के दौरान ग्राम पंचायत हर्री के सरपंच सुनील कुमार, ग्राम पंचायत बर्री के उपसरपंच, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से योगेन्द्र श्रीवास्तव सहायक ग्रेड-3 एवं पंचगण तथा आम नागरिकगण उपस्थित रहे।





























































