भोपाल में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने हेतु अनूपपुर से शौर्या दल के 9 सदस्य रवाना

0

अनुपपुर  – ईपत्रकार.कॉम |जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती मंजुषा शर्मा ने भोपाल में गणतंत्र दिवस में होने वाली परेड में शामिल होने हेतु अनूपपुर जिले से 9 सदस्यों के दल को रवाना किया।

अनूपपुर से निशी राठोर, निखिल सिंह राठोर, मीना गुप्ता, पूनम गुप्ता, रवि नापित, राहुल पासी, अशोक केवट, सुनील केवट एवं सोहन केवट भोपाल में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हो अनूपपुर का मान बढ़ाएँगे।

इस दौरान बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती दीपा मिश्रा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous articleदो बीमारियों को हरायेंगे, मीजल्स-रूबेला का टीका जरूर लगवायेंगे
Next articleकलेक्टर श्री मीना ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण