जनसुनवाई में 88 आवेदकों ने प्रस्तुत किये आवेदन

0

मण्डला – ईपत्रकार.कॉम |जनसुनवाई के अंतर्गत आज जिला योजना भवन के सभाकक्ष में 88 आवेदकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर श्रीमति सूफिया फारूकी वली ने प्रत्येक आवेदकों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण की पहल की। उन्होंने समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। आवेदकों में शौचालय, बिजली, सूचना के अधिकार के अंतर्गत जानकारी न मिलना, सड़क मार्ग का भुगतान, वित्तीय अनियमितताएं, अंर्तजातीय विवाह, ईलाज के लिए आर्थिक सहायता आदि विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये गये। जनसुनवाई में 01 आवेदन को समय सीमा के लिए चिन्हित किया गया।

इस दौरान जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मण्डला श्री एस एस रावत ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री मणीन्द्र सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनिल कोचर एवं डिप्टी कलेक्टर रीता डहेरिया एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous articleकृषि उपज मण्डी पहुंचकर कलेक्टर ने भावांतर भुगतान योजना की ली बैठक
Next articleजिले में पर्यटन को बढ़ावा देने की राज्य सरकार की पहल सराहनीय है- विधायक श्री पटैल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here