लातेहार के एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि बंकर से एक चाइनीज सिलेंडर ग्रेनेड, 35 चाइनीज ग्रेनेड, 3 चाइनीज कोन ग्रेनेड, 10 किग्रा के दो सिलेंडर बम, तीन किलो की 11 लैंडमाइन, दो किलो की सात लैंडमाइंस, एक किलो की छह लैंडमाइंस, पांच टिफिन बम, एक प्रेशर कुकर बम, 25 तीर बम, दो किलो अमोनियम नाइट्रेट, दो किलो यूरिया, अर्धनिर्मित बैरल ग्रेनेड लांचर, ड्रिल मशीन, 20 फीट अल्मुनियम सीट, पांच किलो नट बोल्ट, हैंडपंप सिलेंडर, एसएलआर की 350 गोलियां, 16 केन लैंडमाइंस, 3 प्रेशर लैंडमाइंस, 500 मीटर कोडेक्स वायर मिले हैं। विस्फोटकों की बरामदगी के बाद बंकर को ध्वस्त कर दिया गया है।
सुरक्षा बलों और पुलिस के अनुसार, बूढ़ा पहाड़ पर 30 से 35 नक्सलियों का जमावड़ा है। इनमें सौरभ उर्फ मरकुस बाबा और नवीन सबसे कुख्यात हैं। सौरभ को माओवादियों का स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य बताया जा रहा है। उसपर 25 लाख रुपये का इनाम है। इसके अलावा नवीन यादव, मृत्युंजय भुइया, संतू भुइया व रवींद्र गंझू जैसे नक्सली अब भी बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में हैं।






























































