राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन हेतु फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2020 के पर्यवेक्षण हेतु नियुक्त राज्य प्रशासनिक सेवा से सेवा निवृत्त श्री अनूप तिवारी का प्रथम चरण का भ्रमण कार्यक्रम सोमवार से प्रारम्भ हो गया है।
प्रथम चरण के भ्रमण कार्यक्रम के तहत प्रेक्षक श्री तिवारी ने सोमवार को नगर परिषद तेंदूखेड़ा एवं जनपद पंचायत चांवरपाठा का भ्रमण किया। उन्होंने फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2020 के पर्यवेक्षण कार्य का निरीक्षण किया। प्रेक्षक श्री तिवारी ने कहा कि मतदाता सूची त्रुटिरहित हो। इस दौरान एसडीएम श्री राजपूत भी मौजूद थे।





























































