नीमच – (ईपत्रकार.कॉम) |महात्मा गांधी के 150 वें जन्म वर्ष के उपलक्ष में राज्य शासन द्वारा आयोजित की जा रही गांधी दर्शनयात्रा के प्रचार रथों द्वारा बुधवार को जावद क्षैत्र के जावद शहर के बसस्टेण्ड, सब्जी मण्डी जावद, दामोदरपुरा, बावल, चौकानखेडा एवं लालपुरा का भ्रमण कर, गाँवों व शालाओं में महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित फिल्मों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का वीडियो संदेश तथा आश्रम भजनावली के रिकॉर्डिंग गीत प्रसारित किये गये हैं। रथ पर प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित किए गए। गांधी साहित्य से चयनित मूल्य विचारों की पुस्तिकाओं का वितरण भी किया गया।
उल्लेखनीय है, कि गॉधी दर्शन यात्रा के प्रथम प्रचार रथ में वाहन ओपन प्लेटफार्म वाला है जिस पर नुक्कड़ नाटक की टीम है। इसमें गांधी जी चरखा चलाते हुए प्रदर्शित किए गए है, मध्यप्रदेश खादी ग्राम उद्योग का एक स्टाल है। दूसरे प्रचार रथ पर 12 गुना 10 वर्ग फीट आकार की वीडियो वॉल है जिस पर महात्मा गांधी के जीवन काल पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। तीसरे प्रचार रथ में महात्मा गांधी पर आधारित एक एलईडी से प्रदर्शन किया गया है। सभी प्रचार रथों में जानकारी देने के लिए दो प्रमोटर एवं एक सुपरवाईजर उपलब्ध है।





























































