नीमच – ईपत्रकार.कॉम |मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने अपना वचन पूरी तरह निभाया है। उन्होने मुख्यमंत्री पद की शपथ जिस दिन ली उसी दिन किसानों के दो लाख रूपये तक के कर्ज को माफ करने का आदेश जारी कर दिया। इससे सभी किसान बेहद खुश है। यह प्रदेश सरकार का किसान हित में यह महत्वपूर्ण फैसला है। निश्चित ही इससे किसान परिवारों को काफी लाभ मिलेगा।
यह कहना है, नीमच जिले की जावद तहसील के गांव पानोली के किसान श्री सुरेशचंद्र पाटीदार का। सुरेशचंद्र एवं उनके गांव के अन्य किसान भी प्रदेश सरकार के इस फैसले से बेहद खुश है।
नीमच तहसील के ग्राम जमुनिया कलां के किसान पप्पुलाल पिता बालुराम राठौर भी किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए सोसायटी से लिए गए 1.66 लाख रूपये के कृषि कर्ज को चुकाने की चिंता से भी मुक्त हो गये है। उन्हे विश्वास है, कि सरकार द्वारा उनका यह कर्ज माफ कर देने से उन्हे काफी राहत मिलेगी।





























































