मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो घर में जरुर लगाए ये पौधे

0

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ पेड़-पौधे घर में पॉजिटिव लाते हैं और कुछ पौधे घर का वास्तु दोष बढ़ा देते हैं। आज आपको ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे, जो आपके घर में खुशहाली लेकर आएंगे।

  1. घर के बगीचे में इस पौधे को लगाने से पाप का नाश होता है। इस पौधे को लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी भी आती है। आप पौधा घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में लगा सकते हैं। उत्तर-पश्चिम दिशा में बिल्वपत्र का पौधा लगाने से घर के सदस्यों को मान-सम्मान मिलता है। उत्तर-दक्षिण दिशा में इस पौधे को लगाने से सुख-शांति आती है। इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। इस पौधे की पूजा करने से भी घर की दरिद्रता भी दूर होती है।
  2. आप शमी का पौधा अपने घर में लगा सकते हैं। यह पौधा शनि देव का प्रिय पौधा माना जाता है। माना जाता है कि इस पौधे के नीचे नियमित रुप से सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनिदेव की कृपा घर में बनती है। घर के लोग सुख-शांति से अपना जीवन व्यतीत करते हैं। शमी के पौधे की पूजा करने से स्वास्थ्य भी अच्छा होता है और घर में बरकत भी बनी रहती है।
  3. आंवला का पौधा भी घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह पौधा मां लक्ष्मी और भगवान नारायण का प्रिय होता है। आप इसे घर की उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। रोज इस पौधे की पूजा करने से घर में सौभाग्य भी आता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में यह पौधा हो वहां पैसे की कोई कमी नहीं होती।
  4. वास्तु शास्त्र के अनुसार, परिजात का पौधा भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे हरसिंगार भी कहते हैं। परिजात का पौधा आप घर की पूर्व या फिर उत्तर दिशा में लगा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां पर यह पौधा होता है वहां मां लक्ष्मी स्वंय वास करती हैं। आप घर के आंगन में यह पौधा लगा सकते हैं। इससे घर का वास्तु दोष भी दूर होगा।
  5. तुलसी को भी मां लक्ष्मी का ही रुप माना जाता है। तुलसी का पौधा आप घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। तुलसी मां की पूजा करने से घर का ग्रहदोष और वास्तुदोष भी खत्म होता है। यह पौधा घर में पॉजिटिव एनर्जी लाता है और घर को पैसे से भी भरकर रखता है।
  6. गुड़हल का पौधा भी घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पौधे का संबंध ज्योतिषाशास्त्र में सूर्य और मंगल ग्रह से होता है। ऐसा माना जाता है कि यदि सूर्य देव को जल देने के लिए पानी में गुड़हल के फूल को शामिल किया जाए तो इससे स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है और समाज में भी सम्मान भी बढ़ता है। गुड़हल का पौधा आप घर की पूर्व दिशा में लगा सकते हैं।
Previous articleगणेश विसर्जन में भूल से भी न करें ये गलती वरना बप्पा हो जाएंगे नाराज
Next articleमुख्यमंत्री श्री चौहान को मिला अयोध्या में हो रहे विशेष आयोजन का निमंत्रण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here