निदेशक, एसएस राजामौली और उनकी आरआरआर टीम ने आज अल्लूरी सीता रामाराजू के रूप में राम चरण का लुक रिलीज करने का फैसला किया और यह लुक देखकर हम सभी स्तब्ध रह गए हैं। फिल्म की भव्यता का अंदाजा राम चरण के इस शानदार लुक पोस्टर से लगाया जा सकता है।
तेजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “बहादुरी, गौरव और प्रतिष्ठा. एक शख्स जो इस सब को परिभाषित करेगा. ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे ये किरदार निभाने को मिला.” पोस्टर में तेजा बढ़े बालों और दाड़ी-मूछों के साथ मस्कुलर अंदाज में नजर आ रहे हैं. उन्होंने सन्यासियों वाला वेश ले रखा है और तीर-धनुष के साथ नजर आ रहे हैं.
फिल्म का टाइटल आरआरआर बहुत से फैन्स को अजीब लगा लेकिन बता दें कि इस टाइटल की फुल फॉर्म है- राइज रोर रिवॉल्ट. यानि उठो दहाड़ो और बदला लो. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन भी नजर आएंगे. अजय फिल्म में साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ काम करते नजर आएंगे.
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म का प्रोडक्शन डीवीवी डान्या ने किया है. जहां तक फिल्म की रिलीज डेट की बात है तो इसे इसी साल 13 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. हालांकि कोविड के चलते लगातार देश में खराब हो रहे हालातों के चलते कुछ फैन्स ये भी कयास लगा रहे हैं कि संभव है कि फिल्म को ओटीटी पर भी रिलीज किया जा सकता है. हालांकि इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है.































































