काजोल ने कहा- देश में कुछ चीजों को लेकर है असंवेदनशीलता

0

फिल्म निर्माता करण जौहर के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने भी असहिष्णुता पर बयान दे डाला है. काजोल ने कहा है कि देश में असंवेदनशीलता है और लोग कुछ खास मुद्दों पर अतिसंवेदन हो जा रहे हैं. काजोल ने जयपुर में आयोजित साहित्य महोत्सव के दौरान कहा, ‘मुझे लगता है कि देश में कुछ चीजों को लेकर असंवेदनशीलता है. लोग कई विषयों पर अनावश्यक रूप से अतिसंवेदनशील हो गए हैं.’

हालांकि जयपुर साहित्य उत्सव के तीसरे दिन काजोल ने माना कि हमारा फिल्म उद्योग समाज में जो चल रहा होता है उसे हमेशा दर्शाता रहेगा. बॉलीवुड में कोई विभाजन रेखा नहीं हैं, न ही जाति, नस्ल है और न ही असहिष्णुता.

काजोल ने कहा, ‘शब्द मापे जा रहे हैं. हमें यह देखने की जरूरत है कि हम किस संबंध में क्या बोल रहे हैं. एक सार्वजनिक व्यक्तित्व के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम अच्छा बोलें.’

गौरतलब है कि फिल्मकार करण ने कहा था कि भारत कठिन देश है , यहां अपने विचार व्यक्त करने के साथ ही एक कानूनी तलवार हमारी गर्दन पर लटकी रहती है. इससे पहले साल 2015 में फिल्म उद्योग से शाहरुख खान, आमिर खान और अनुपम खेर असहिष्णुता की इस बहस में कूदे थे, वहीं इस साल करण और काजोल ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Previous articleपैरों के दर्द, सूजन, क्रैम्प्स को अवॉयड करना बन सकता है बड़ी मुसीबत
Next articleपुराने और बेकार कानून की वजह से नहीं दिख रहा सुधार: राजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here