अखिलेश ने किया ही क्या है, बाप की कमाई खाई है: उमा भारती

0

नोटबंदी को लेकर एक बार फिर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने सपा पर जमकर निशाना साधा है। सपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने आज तक किया ही क्या है, बाप की कमाई खाई है। वहीं राम मंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर और गंगा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उमा भारती ने ये बातें अयोध्या में कही। वह श्री राम जन्म भूमि का दर्शन कर सरयू नदी में पूजन अर्चना भी की।

नोटबंदी के बाद प्रदेश में हुई मौतों पर उमा भारती ने कहा कि नोटबंदी में जिनकी मृत्यु हुई है मैं उनके लिए शोक व्यक्त करती हूँ। वहीं मुख्यंमंत्री अखिलेश द्वारा मृतक परिजनों को मुआवजा दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का पैसा कहीं तो काम आया। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश की सरकार सजग होती तो ऐसी घटनाएं ना होतीं। मध्यप्रदेश में एक भी मौत नहीं हुई। नोटबंदी से अखिलेश मायावती, राहुल सब परेशान है क्योंकि इनके पास नोट बहुत थे। साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘अखिलेश ने आज तक किया ही क्या है, बाप की कमाई खाई है।’’Z

राम मंदिर पर कोई विवाद नहीं
उमा भारती ने कहा अयोध्या का आंदोलन 500 साल से इस लक्ष्य पर चला और उस दिन पूरा हो गया जिस दिन तीन जज की बेंच ने यह कहा कि बीच का स्थान राम लला का है। राम जन्मभूमि है या नहीं यह मुद्दा और निर्विवाद हो गया है। अब इसमें विवाद नहीं बचा, विवाद सिर्फ इस बात का है कि भूमि किसकी है। जिसका समाधान कोर्ट के बाहर भी किया जा सकता है दोनों पक्ष अगर आपस में तय कर लें तो माननीय कोर्ट उसे स्वीकार कर लेगा।

Previous articleशिवसेना का सरकारी परियोजना के खिलाफ किसानों के आंदोलन को समर्थन
Next articleसरहद पर तनाव के बीच पाकिस्तान ने 220 भारतीय मछुआरों को छोड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here