शिवसेना का सरकारी परियोजना के खिलाफ किसानों के आंदोलन को समर्थन

0

भाजपा और सहयोगी शिवसेना के तल्ख रिश्तों में खटास और बढ़ सकती है क्योंकि उद्धव ठाकरे ने मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे परियोजना से प्रभावित किसानों को अपना आंदोलन जारी रखने को कहा है। राज्य के दो बड़े शहरों को जोडऩे वाला एक्सप्रेसवे भाजपा नीत राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है।

पड़ोस के ठाणे जिले के शाहपुर के किसान उपनगर बांद्रा में ठाकरे के निवास मातोश्री में उनसे मिले। इन किसानों की जमीन परियोजना में जा सकती है। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित सड़क के करीब कई सेवारत और सेवानिवृत्त नौकरशाहों ने जमीन खरीदी है। किसानों की शिकायतें सुनने के बाद ठाकरे ने कहा, ‘‘मैं आपकी उपजाऊ जमीन को बर्बाद नहीं होने दूंगा। अपना आंदोलन जारी रखिए और शिवसेना आपको समर्थन देगी। ’’

मुंबई में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के समय मंच साझा करने वाले ठाकरे ने कहा, ‘‘हालांकि हम सरकार का हिस्सा हैं, मैं और मेरी पार्टी पूरी तरह से किसानों का समर्थन करती है।’’ शिवसेना प्रमुख ने कहा, ‘‘परियोजनाओं की शुरुआत पर विकास के नाम पर सरकारों ने बहुत सारे आश्वासन दिए लेकिन अंत में कुछ नहीं हुआ। इस बार एेसा लगता है कि विकास के नाम पर किसानों की उपजाऊ जमीन ली जा रही। मैं मुख्यमंत्री से बात करूंगा और इसका समाधान निकालने की कोशिश करूंगा।’’

Previous articleपीएम मोदी ने नवाज शरीफ को दी जन्मदिन की बधाई
Next articleअखिलेश ने किया ही क्या है, बाप की कमाई खाई है: उमा भारती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here