अगर आप भी कंप्यूटर पर लगातार काम करते हैं तो अपनी डाइट में शामिल करे चीजें

0

अगर आप कंप्यूटर लगातार पर काम करते हैं, तो आपको अपनी डाइट में कई सारी चीजें शामिल करने की जरुरत है। यह आपके हेल्थ को मेंटेन रखेगी। यहां हम आपको बता रहे हैं 8 ऐसी ही चीजों के बारे में जिन्हें कंप्यूटर पर काम करने वालों के लिए खाना जरूरी है….

1. हरा धनिया आंखों की रोशनी बढ़ाने में बहुत सहायक है, इसमें कैरोटेनॉइड होता है जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है।

2. दही में प्रोबायोटिक्स बैक्टीरिया होते हैं, जिससे आपकी पाचनशक्ति ठीक रहती है। दही खाने से ज्यादा देर बैठे रहने से गैस की समस्या नहीं होती।

3. ग्रीन-टी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। इसमें कैटेचीन होता है, जिससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। मोटापा काफी तेजी से कम होता है। ऐसे में ग्रीन-टी पीना बहुत ही अच्छा है।

4. केले में पोटेशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिससे आपको तुरंत ही एनर्जी मिलती है। कंप्यूटर पर काम करते समय आपको थकावट का एहसास नहीं होता है।

5. सेब में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिससे डाइजेशन पूर्ण रूप से सही रहता है और गैस की समस्या नहीं होती।

6. नींबू पानी में विटामिन-सी की मात्रा बहुत अधिक होती है। ज्यादा देर तक कंप्यूटर पर काम करने से थकान महसूस होती है। अगर आप नींबू पानी का सेवन करेंगे तो यह समस्या नहीं होगी।

7. दूध प्रोटीन और विटामिन ए का भरपूर स्रोत है। यह ताकत और आंखों की रोशनी के लिए बहुत उपयोगी है।

8. चॉकलेट के कई फायदे हैं तो कई नुकसान भी। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक होते हैं। लगातार कंप्यूटर पर बैठने की वजह से होनेवाले कमर-दर्द में भी राहत मिलती है।

Previous articleमुझे लगता है कि फिलहाल मेरी बेटी वाले प्रोजेक्ट में मैं बिजी हूं और इससे मैं बहुत खुश हूं-सोहा अली खान
Next articleअगर आप भी इस दिशा में लगाते है घड़ी तो हो जाए सावधान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here