मुझे लगता है कि फिलहाल मेरी बेटी वाले प्रोजेक्ट में मैं बिजी हूं और इससे मैं बहुत खुश हूं-सोहा अली खान

0

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोहा अली खान लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। फिलहाल, वह मातृत्व का लुत्फ उठा रही हैं। हाल ही में एक इवेंट में पहुंची सोहा ने कहा कि उनकी बेटी इनाया उनका ज्यादातर समय ले रही है।

सोहा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हर कोई यह पूछता रहता है कि मेरा अगला प्रॉजेक्ट क्या है। फिलहाल प्रॉजेक्ट ‘इनाया’ मेरा ज्यादातर समय ले रहा है और मैं उसमें बेहद खुश हूं।’

यह पूछे जाने पर कि ऐसे कौन से गुण और मूल्य हैं जिन्हें वह अपनी बेटी में देखना चाहेंगी, इस पर सोहा ने कहा, ‘मैं चाहती हूं कि इनाया अपनी खुद की शख्सियत बनाए। वह मुझसे खुलकर बात करे। मैं उसमें अखंडता, विश्वास, वफादारी और दूसरों के प्रति दया की भावना रखने जैसी चीजें देखना चाहूंगी।’

बता दें, पूर्व ऐक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और दिवंगत पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की बेटी सोहा अली खान ऐक्टर कुणाल खेमू के साथ मई 2013 तक लिव-इन रिलेशनशिप में थीं। इसके बाद कुणाल ने जुलाई 2014 में पेरिस में सोहा को एक रिंग के साथ प्रपोज किया। दोनों की 2015 में रजिस्टर्ड शादी हुई। दोनों ने एकसाथ कई फिल्मों में काम भी किया है।

Previous articleदावोस मंच :वैश्विकरण की चमक धीरे-धीरे फीकी पड़ती जा रही है-नरेन्द्र मोदी
Next articleअगर आप भी कंप्यूटर पर लगातार काम करते हैं तो अपनी डाइट में शामिल करे चीजें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here