अगर आप भी बनने जा रहीं है दुल्हन, तो इन बातों का रखें ध्यान

0

शादी के समय लड़किया अपने वेट और अपनी ब्यूटी के लिए ज्यादा सजग हो जाती है | क्योंकि हर लड़की का सपना होता है कि जिस दिन उसकी शादी हो वह सबसे अलग ओर सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखे | वह इसके लिए कई ब्यूटी प्रोडक्ट और कई तरह के मेकअप करने लगती है | लेकिन क्या आप जानते हैं कि चेहरे की सुंदरता मात्र ऊपरी मेकअप से नहीं, बल्की आंतरिक सुंदरता से होती है | यदि आपका शरीर स्वस्थ रहेगा तो चेहरे पर अलग ही निखार देखने को मिलेगा | इसके लिए जरूरी है कि आप अपने खान-पान में सुधार लाएं | आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस खास अवसर पर आपको किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए..

  1. चाय या कॉफी का सेवन कम करना चाहिए क्योंकि इसमें केफीन की मात्रा अधिक होती है |जो आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुचाती है |चाय-कॉफी की जगह आप ग्रीन टी का सेवन कर सकती है |यह आपके शरीर के लिए काफी अच्छी होती है|

2. अक्सर लड़कियां समय की कमी के चलते बाहर का खाना लेना ज्यादा पसंद करती है |ऐसा खाना आपको अस्वस्थ करने के साथ ही आपकी सुंदरता को भी नुकसान पहुचाता है|जिसके कारण आपके चेहरे पर कील मुहासे होने लगते हैं और शरीर में पोषक आहार की कमी होने से कमजोरी और थकान बनी रहती है |जो आपके फेस पर अलग ही झलकती है | इसलिए ऐसे खाने से दूरी बनाए रखना चाहिए |

3. खाने में नमक की मात्रा कम करनी चाहिए |अधिक नमक की मात्रा से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ने लगती है |इससे शरीर में सूजन और मोटापे की समस्या होने शुरू हो जाती है | इसलिए लड़कियों को दिन भर में कम से कम नमक की मात्रा लेनी चाहिए |

4. मैदे से बनी चीजें जैसे ब्रेड,पास्ता और मैगी आदि चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इन्हें पचाना मुश्किल होता है | जो आपके लिए नुकसानदायक है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here