देर से ऑफिस पहुंचना और फिर बॉस की डांट खाना आपकी आदत में हैं तो खुद को कोसने की जगह अपनी तारीफ करना शुरू कर दें. हाल में हुए एक शोध का मानना है कि देर से ऑफिस पहुंचने वाले लोग ज्यादा क्रिएटिव और सक्सेसफुल होते हैं.
अमेरिका की सैन डियागो यूनिवर्सिटी में हुए इस रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक ऑफिस देर से पहुंचने वाले लोग खुद को माहौल के हिसाब से ढालना जानते हैं और इसी वजह से उन्हें किसी भी तरह की परिस्थितियों में काम करने में दिक्कत नहीं होती.
ऐसे लोगों क्रिएटिव होने के साथ-साथ मल्टीटास्किंग भी होते हैं और अगर उनके सामने कोई छोटी-मोटी परेशानी आती है तो वह उससे घबराते नहीं है.
उनकी यही खूबी उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं और यही वजह है कि वह अपनी जिंदगी में सफल रहते हैं. अगर आप भी ऐसे लोगों में से हैं जो अक्सर लेट-लतीफ होते हैं तो ये रिसर्च पढ़कर आपको खुशी जरूर होगी.































































