अगर हो रही हैं शादी में दिक्कते, तो अपनाएं ये उपाय

0

शादी जिंदगी एक अलग पड़ाव होता है। शादी से नई जिंदगी की शुरुआत होती है। लेकिन कुछ लड़के लड़कियों  की शादी में काफी दिक्कतें आती हैं। किसी के लिए शादी के रिश्ते नहीं आते, तो किसी की शादी की बात बनते-बनते बिगड़ जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बता रहे हैं जिससे आपकी शादी में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं।

  • वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि लड़की का कमरा हमेशा घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। किसी भी स्थिति में यह दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं होना चाहिए। इससे जीवन में स्थिरता और शादी में अड़चने आती हैं।
  • अगर मांगलिक होने के चलते विवाह में देरी हो रही है तो कमरे के दरवाजे को लाल या गुलाबी रंग से पेंट करवाएं। इससे मंगल का प्रभाव कम होता है।
  • विवाह योग्य लड़के लड़कियों के कमरे का रंग डार्क यानी गहरा नहीं होना चाह‌िए। दीवारों का रंग चमकीला, पीला, गुलाबी या सफेद होना शुभ होता है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार व‌िवाह योग्य कुंवारे लड़कों का कमरा दक्ष‌िण या पश्च‌िम द‌िशा में होना चाहिए।
  • अगर घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में अंडरग्राउंड पानी का टैंक रखा है तो यह शादी में हो रही देरी का एक बड़ा कारण है।
  • एक से अध‌िक दरवाजे वाले कमरे मे सोने से भी शादी के लिए रिश्ते आने में काफी दिक्कतें आती हैं।
  • आपको अपना ब‌िस्तर इस तरह रखना चाह‌िए ताक‌ि सोते समय पैर उत्तर और स‌िर दक्ष‌िण द‌िशा में हो। सोने के इस न‌ियम की अनदेखी से बचना चाह‌िए।
  • विवाह योग्य कुंवारे लड़के-लड़कियों को कभी भी अपने बिस्तर के नीचे लोहे का कोई भी सामान नहीं रखना चाहिए। साथ ही जिन सामानों का अब तक कोई उपयोग न हुआ हो उसे कभी भी बिस्तर के नीचे न रखें।
  • काले रंग के कपड़े और दूसरी चीजों का इस्तेमाल कम करना चाह‌िए।
Previous articleबजट 2018: पेट्रोलियम मंत्रालय ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कटौती की मांग की
Next articleइस विभाग में टीचर के लिए निकली है2000 से ज्यादा जॉब्स, जल्द करे आवेदन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here