अनोखा बच्चा, जिसके माथे पर है दिल का निशान

0

आपने संभवत: ऐसा बच्चा या कोई व्यक्त‍ि नहीं देखा होगा, जिसके माथे पर दिल का निशान बना हो.

तुर्की के एक शहर अंकारा में एक ऐसे बच्चे ने जन्म लिया है, जिसके माथे पर दिल का निशान बना हुआ है. सिनार एनजिन नाम के इस बच्चे को वहां सभी ‘लव बेबी’ के नाम से बुलाते हैं.

सिनार एनजिन के माता-पिता और उसके परिवार का भी मानना है कि माथे पर दिल के आकार का बर्थमार्क भाग्यशाली होने का प्र‍तीक है.

सिनार के अभिभावक मूरत और सेयडा ने कहा कि अपने बच्चे के माथे पर यह बर्थमार्क उन्हें बेहद पसंद है. अस्पताल में सिनार के जन्म के दौरान वहां मौजूद सभी नर्सों ने सिनार के साथ सेल्फी लिया और उसे ‘लव बेबी’ का नाम दिया.

सिनार के पिता मूरत कहते हैं कि हमारा बच्चा अब 14 महीने का हो गया है और उसका बर्थमार्क अब भी माथे पर है. इस बर्थमार्क ने उसे खास बना दिया है. इस छोटी उम्र से ही प्रसिद्ध और लोकप्रिय हो गया है

 

Previous articleबच्चों में बढ़ रहे मोटापे को ऐसे करें कंट्रोल!
Next articleलाइफ को दें एक प्यार वाली झप्पी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here